Funny jokes: सास ने बहू से पूछा कहां हो? मिला यह मजेदार जवाब


jokes: डॉक्टरों के मुताबिक ठहाके लगाकर हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस का स्राव होने लगता है. इन हार्मोंस से मस्तिष्क में ऐसे भाव आते हैं कि हम पूरी तरह से स्वस्थ-खुशहाल हैं. इससे तनाव,//cdrvrs.com/4/4818522 चिंता और उदासी जैसी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. इसलिए रोजाना 30 से 35 मिनट तक जरूर हंसे. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे


टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया..
विषय था ‘आलस्य क्या है?’
एक बच्चे ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा…
"यही आलस्य है!!"
 

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, "अजी सुनते हो?"
पति- बोलो! क्या हुआ?
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो.
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लों."

सोनू ने एयरटेल के ऑफिस में फोन किया
सोनू - मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है
इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है
मोनू (एयरटेल से)- अच्छा आपका प्लान क्या है?
सोनू - अभी तो मार्किट आया हुआ हूं
शाम को दारू पिऊंगा…आप अपना बताइये



 

Comments